Lok Sabha Election 2024: हलोपा करेगी BJP का समर्थन, खट्टर और गोविंद कांडा ने किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 09:26 AM (IST)

सिरसा (सतनाम) : हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव होंगे, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले ही हरियाणा में एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अब हरियाणा लोकहित पार्टी हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेगी। इसका ऐलान सिरसा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा लोकहित पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद कांडा ने किया। जिसके बाद रोहतक में हुई भाजपा नेताओं और गोपाल कांडा की मीटिंग के बाद खुद गोपाल कांडा का बयान आया है कि दोनों पार्टियां एक साथ चुनावी दंगल में उतरेंगी। 

PunjabKesari

दरअसल शनिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा दौरे पर थे और उस दौरान ही मनोहर लाल ने हरियाणा लोकहित पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा नेता गोविंद कांडा से उनके कुटिया में ही मुलाकात की। इस मौके पर सिरसा के पूर्व सांसद और भाजपा उम्मीदवार डॉ अशोक तंवर भी साथ में थे। तकरीबन एक घंटे तक हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गोविंद कांडा की मुलाकात चली। मुलाकात के अंत में दोनों ही पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालांकि हरियाणा में 10 सीटों पर हरियाणा लोकगीत पार्टी कुछ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। 

गोविंद कांडा ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्री तारा बाबा कुटिया में आए थे और माथा भी टेका है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मनोहर लाल और उनके बीच बातचीत हुई। हरियाणा लोकहित पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हरियाणा की 10 सीटों में से कितनी सीटों पर भाजपा को समर्थन देगी, यह फैसला विधायक गोपाल कांडा करेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static