Haryana New Speaker: हरियाणा के नए स्पीकर का हो गया चुनाव, इस दिग्गज नेता के नाम पर लगी मुहर

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 12:58 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा विधानसभा के नए स्पीकर हरविंदर कल्याण चुन लिए गए हैं। उनके नाम का प्रस्ताव CM नायब सैनी ने रखा। इससे पहले सत्र की शुरुआत में राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सबसे सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। कादियान ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले CM नायब सैनी ने विधायक पद की शपथ ली। इसके बाद मंत्रिमंडल ने शपथ ली।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static