इनैलो ने SYL नहर खोदी तो दूंगा कस्सी व एक किलो देसी घी: विज

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 10:34 AM (IST)

अंबाला (कमलप्रीत): कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इनैलो के बार-बार एस.वाई.एल. नहर खुद खोदने वाले ब्यान देने पर तंज करते हुए कहा कि अगर इनैलो एस.वाई.एल. नहर खोदने जाती है तो कस्सी व एक किलो देसी घी मेरी तरफ से मिलेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दल-बदल कानून के ब्यान पर विज ने कहा कि दल-बदल कानून पहले से ही बहुत सख्त है, जिसने मुख्यमंत्रियों को निरंकुश भी बना दिया। राजीव गांधी गैर राजनीतिक था। उन्होंने जिस ढंग से ये कानून बनाया उससे मुख्यमंत्रियों पर विधायकों का दबाव बिलकुल खत्म हुआ।

हरियाणा में कांग्रेस के यूथ चुनावों में धांधली की बात पर विज ने कहा कि कांग्रेस में कोई भी काम सवैंधानिक नहीं है। ये राव की रिपोर्ट का क्या कहना। कांग्रेस ने जितने समय राज किया सभी संवैधानिक संस्थाओं को बंटाधार कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static