गुड़गांव: भारी जाम के चलते 1 घंटे के लिए फ्री किया टोल प्लाजा, किसी ने लिए 500 के नोट

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 01:19 PM (IST)

गुड़गांव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के एेलान के बाद हर तरफ अफरा-कफरी मची हुई है। इसके प्रभाव से गुड़गांव के टोल पर भी भारी जाम लग गया था। जोकि अब खुल गया है। 

जबरदस्त जाम के चलते गुड़गांव टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया गया था। ये घोषणा सिर्फ एक घंटे के लिए की गई थी। वहीं, मुंबई के बांद्रा सीलिंक रोड पर टोल बूथ में जाम खोलने के इरादे से 500 रुपए का नोट लेना शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने अब टोल प्लाजा पर 11 नवंबर तक 500 और 1000 के नोट लिए जाने का आदेश दिया है। टोल प्लाजा पर लगे लंबे जाम के चलते ये फैसला लिया गया है। सरकार 500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले से काफी खुश है। उनका कहना है कि समाज के बड़े तबके ने उनके इस फैसले का स्वागत किया है। सरकार ने लोगों से संयम बरतने को कहा है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static