Haryana: 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
punjabkesari.in Friday, Aug 01, 2025 - 02:04 PM (IST)

उचाना/जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा के उचाना में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज किया है। 31 जुलाई 2025 को थाना उचाना में धारा 6 पोक्सो एक्ट, आईपीसी की धारा 65(1) और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की धारा 9 एवं 10 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस शिकायत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचाना के एसएमओ डॉक्टर सुशील कुमार ने दर्ज कराया था।
मामले में लड़की की मां धन्नो देवी, पिता विनोद और पति पिंटू चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बयान में बताया कि वह मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता हरियाणा के उचाना मंडी में रहते हैं।
पीड़िता के अनुसार, 25 अप्रैल 2025 को उसके माता-पिता ने उसकी शादी बिहार के पूर्णिया जिले में कराई थी। शादी के बाद वह अपने पति पिंटू चौहान के साथ कटिहार जिले के सिवाना गांव में रहने लगी, जहाँ वह दो महीने की गर्भवती हो गई।
लगभग 10-15 दिन पहले गर्भावस्था जांच के लिए जब पीड़िता सिविल अस्पताल उचाना गई, तो डॉक्टरों को उसके आधार कार्ड से उसकी उम्र केवल 14 वर्ष (जन्मतिथि: 30 मार्च 2011) पता चली। इसके बाद डॉक्टरों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने अपना बयान बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और FIR जीरो एफआईआर के तौर पर दर्ज कर बिहार ट्रांसफर कर दिया गया है
उचाना सिविल हॉस्पिटल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश ने कहा कि एक हफ्ते पहले 14 साल की लड़की गर्भवती अवस्था में ओपीडी में आई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों और पुलिस को सूचित कर दिया था। डॉक्टर ने कहा कि 14 साल की पीड़िता लड़की बिहार की रहने वाली थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Haryana: जींद में सरपंच को अज्ञात युवकों ने गोलियों से भूना, उसी की रिवॉल्वर से दिया वारदात को अंजाम
