जींद में अमानवीय कृत्य: युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मुंह पर किया... पुलिस ने 8 युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 04:49 PM (IST)
जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा के जींद जिले के सफीदों शहर में शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। 19 फरवरी की रात को कुछ युवकों के बीच शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने पीड़ित युवक अरुण को लाठी-डंडों (रॉड) से जमकर पीटा और उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित अरुण और उसके साथी एक जगह बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात पर आपस में विवाद हो गया। पहले से चल रही पुरानी रंजिश के कारण विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने अरुण को फोन कर मौके पर बुलाया। नवीन नाम के युवक ने पहले फायरिंग की, फिर मारपीट की और अंत में उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। निशाना चूकने से अरुण की जान बच गई। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
वहीं SHO पूर्ण दास ने बताया कि "पीड़ित युवक की शिकायत मिली, जिसमें मारपीट और चेहरे पर पेशाब करने की बात सामने आई। हमने 8 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में मुख्य आरोपी नवीन के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज हैं और वह एक मामले में फरार चल रहा था। आरोपियों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है। सभी एक ही समाज से हैं। पुलिस ने 3-4 टीमें गठित की हैं, जो जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं।पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में शामिल युवकों के बीच पहले से रंजिश बताई जा रही है। यह घटना समाज में इंसानियत की हद पार करने वाली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वायरल वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)