Haryana Assembly Session: हरियाणा विधानसभा का सत्र आज, नए MLA लेंगे शपथ...स्पीकर-डिप्टी स्पीकर का होगा चुनाव

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 07:53 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद आज विधानसभा का पहला सत्र होगा। यह सत्र एक दिवसीय होगा। इसमें सबसे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सबसे सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। जिसके बाद कादियान अन्य विधायकों को शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने वाले विधायकों में 40 विधायक ऐसे होंगे जो पहली बार शपथ लेंगे, इनमें भाजपा के 23 और कांग्रेस के भी 13 विधायक शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आज ही विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव भी होगा। हालांकि पूरी संभावना है कि घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण ही विधानसभा स्पीकर बनाए जाएंगे। वहीं जींद से विधायक डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा व सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम में से एक को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। भाजपा की ओर से चीफ व्हिप के लिए भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ के नाम की चर्चा है। सरकार इसके बाद नवंबर को भी विधानसभा सत्र बुला सकती है। हालांकि दोबारा सत्र बुलाने की कोई तारीख निर्धारित अभी नहीं की है।

पहली बार शपथ लेंगे 40 विधायक

5 साल तक चलने वाली 15वीं विधानसभा में अनुभव के मामले में पक्ष, विपक्ष का पलड़ा लगभग बराबर है। इस लिहाज से इस बार सदन में बहस बराबरी की रहेगी। हालांकि थोड़ा पलड़ा भाजपा का भारी है, क्योंकि दो या दो से अधिक बार चुने गए भाजपाई विधायकों की संख्या 25 है। जबकि कांग्रेस के ऐसे 24 विधायक हैं। वहीं 40 विधायक पहली बार शपथ लेकर अपनी नई पारी शुरू करेंगे। इनमें भाजपा के 23 व कांग्रेस के 13 विधायक हैं। बाकी में 2 इनेलो से तो 2 निर्दलीय हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static