Haryana : उम्र 60 साल फिर भी जीत का जज्बा बरकरार, आजादो देवी ने ट्रिपल जंप में जीता ब्रॉन्ज मेडल, बनीं प्रेरणा

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 05:53 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) : शहर के आजाद नगर  की रहने वाली 60 वर्षीय रिटायर्ड महिला शिक्षिका आज़ादो देवी ने राजस्थान के अजमेर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 60 से 64 वर्ष आयु वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रत्येक कोने से बुजुर्ग महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

मेडल जीतने के बाद आज़ादो देवी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने में उन्हें अपने परिवार का पूरा सहयोग मिला, खासकर उनके पति धर्मपाल नैन ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने बताया कि जब वह अभ्यास या प्रतियोगिता के लिए बाहर जाती थीं तो उनके पति घर का सारा काम संभाल लेते थे। आज़ादो देवी ने कहा कि उनके बच्चे भी खेलों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरी पर कार्यरत है। आजादो देवी ने बताया कि उन्होंने भी खेलो के बल पर ही सरकारी नौकरी हासिल की थी, उसके तीनों बच्चों ने भी खेलों में उपलब्धि हासिल कर नौकरी पाई है। 

आज़ादो देवी ने कहा कि अब उनका लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में जाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता ने भाग लेकर मेडल जीतना है और वह इसके लिए लगातार तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह सुबह रोजाना पांच बजे उठकर सैर करने के लिए जाती हैं और कभी फास्ट फूड नहीं खाती जिसके चलते वह पूरी तरह से स्वस्थ है। आज़ादो देवी के पति धर्मपाल नैन दुर्गा स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति धर्मपाल नैन ने कहा कि आजादो बचपन से ही खेलों में रुचि रखती हैं और मेडल जीतती रही हैं। पड़ोसी ईश्वर बुरा ने कहा कि आज़ादो 

देवी ने जो कर दिखाया है, वह महिलाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है और जिससे उनकी पत्नी भी ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार है। बजरंग मॉडल स्कूल के संचालक विनय वर्मा ने कहा कि आज़ादो देवी टोहाना की शान हैं और उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर बिमला नैन बूरा, बबिता कतीरा, कविता, अनु बूरा, प्रिया ने बधाई दी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static