हरियाणा BJP ने प्रवीण अत्रे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया संपर्क प्रमुख किया नियुक्त
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 03:05 PM (IST)
चंडीगढ़ : हरियाणा भारतीय जनता पार्टी ने प्रवीण अत्रे जी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता द्वारा श्री प्रवीण अत्रे जी को मीडिया संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रवीण अत्रे को सरकार के बाद भाजपा में भी यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तुरुन्त प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि प्रवीण अत्रे इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)