हरियाणा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं के अंक अपलोड करने की लास्ट डेट बढ़ाई, लापरवाही पर छात्र नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 12:28 PM (IST)

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी विद्यालय अब शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं अब 7 जुलाई तक अपलोड के विद्यार्थियों होंगे अंक, देरी होने पर परीक्षा के वार्षिक से वंचित रह सकते हैं विद्यार्थी परीक्षा अंक 20 मई के बजाय 7 जुलाई तक ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जिन विद्यालयों ने अभी तक नौवीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए हैं, वे अब 7 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सभी विद्यालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आईडी और पासवर्ड का उपयोग करते हुए समय सीमा के भीतर अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि तक विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं करता है, तो संबंधित छात्र-छात्राओं को आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static