हरियाणा कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, HCS अधिकारी को किया जबरन रिटायर

punjabkesari.in Thursday, Jun 26, 2025 - 06:22 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य सभा कक्ष में आयोजित हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और निर्णय लिए गए।

HCS अधिकारी को किया जबरन रिटायर

इस कैबिनेट बैठक में एक HCS अधिकारी अश्वनी कुमार की जबरन सेवानिवृत्ति को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और इस संबंध में विभागीय जांच चल रही है। संभावित है कि जल्द ही उनके अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिए जाएं।

बैठक में कुल 33 एजेंडे किए पेश

मुख्यमंत्री सैनी ने जानकारी दी कि बैठक में कुल 33 एजेंडे पेश किए गए, जिनमें से 32 को स्वीकृति दे दी गई है। इसमें राज्य के लिए नई भूमि खरीद नीति 2025 को भी मंजूरी मिल गई है, जो भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static