हरियाणा के CM नायब सैनी ने ली विधायक पद की शपथ, करनाल से जीता है विधानसभा उपचुनाव

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 12:18 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधायक पद की शपथ ले ली है। यह शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा सचिवालय में हुआ। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने राजधानी चंडीगढ़ में नायब सैनी को विधायक पद की शपथ दिलवाई। अब नायब सैनी विधानसभा के सदस्य बन गए। सैनी ने 4 जून को करनाल विधानसभा का उप चुनाव जीता था। 

शपथ के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि करनाल के लोगों का दिल से धन्यवाद। विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा में बीजेपी सरकार बनेगी। पिछले साढ़े नौ वर्षों में भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दिया।आगे भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास किया जाएगा। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों को घर मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ के दम पर चुनाव जीतने का काम किया है। कांग्रेस ने चुनाव में झूठ का सहारा लिया। कांग्रेस ने डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने संविधान को अपमानित करने का काम किया। बीजेपी ने अंबेडकर जी को सम्मान दिया। पीएम मोदी ने 10 सालों में गरीबी हटाने का काम किया। कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी का वोट प्रतिशत है। सैनी ने बताया कि आज भी हमारे पास बहुमत है। योजनाबद्ध तरीके से कैसे पात्र को लाभ प्राथमिकता पहुंचाना। हमारी डबल इंजन की सरकार में रहने के लिए छत दी। 

गौरतलब है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद करनाल विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि करनाल ही सीएम सिटी रहेगी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के साथ ही करनाल विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ और यहां सीएम सैनी कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह को हराकर जीत दर्ज की। नायब सैनी की इस जीत से करनाल को दोबारा से सीएम सिटी का दर्जा मिल गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static