भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, प्रदेश स्तर पर बनाई कमेटियां, देखें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 06:24 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): 21 दिसंबर को हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के आगमन से पहले प्रदेश कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में एक बैठक कर तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष समेत तमाम विधायक और पार्टी के आला अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। राव दान सिंह को भारत जोड़ा यात्रा के लिए हरियाणा का इंचार्ज बनाया गया है। इसी के साथ पार्टी द्वारा कई कमेटियों का भी गठन किया गया है।
प्रदेश स्तर पर 14 कमेटियों का किया गया गठन
बता दें कि तीन दिन तक हरियाणा में रहने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए तमाम जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। पार्टी द्वारा प्रदेश स्तरीय कमेटियों का भी गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा इस तरह की 14 समितियां बनाई गई हैं। बता दें कि इन कमेटियों में एक चेयरमैन के अलावा कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं। सभी कमेटियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल खुद इन कमेटियों के सदस्यों से काम की रिपोर्ट लेंगे।
विधायक, पूर्व मंत्री समेत बड़े नेता संभालेंगे जिलों की कमान
हरियाणा में तीन दिन रहने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश कवर करने के बाद राहुल गांधी एक बार फिर से हरियाणा में प्रवेश करेंगे। प्रदेश में दो चरणों में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती। इसलिए प्रदेश कमेटियों के गठन के साथ राज्य से सभी 22 जिलों में भी कॉर्डिनेटर तैनात किए गए हैं।
विधायकों और पूर्व विधायकों को जिला स्तर पर यात्रा को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बता दें कि इस लिस्ट में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और पूर्व मंत्री संपत सिंह और जय प्रकाश का नाम भी शामिल है।
यह भी पढ़ें:
21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, देखें क्या होगा 3 दिन का पूरा रूट
हरियाणा में 21 दिसंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री होने जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में 3 दिन तक रहेगी। फिरोजपुर झिरका में मुंडका बॉर्डर पर 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे यात्रा का स्वागत किया जाएगा...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
झूठी शान की खातिर दी जा रही बेटियों की कुर्बानी, कैथल में बीते 7 दिनों में ऑनर किलिंग का दूसरा मामला

Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर