हरियाणा कांग्रेस का बड़ा दांव, कुलदीप बिश्नोई को चुनाव में हराने वाले चंद्र प्रकाश को सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी...
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 02:15 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पार्टी संगठन में नई भूमिका देते हुए प्रदेश स्तर पर सक्रिय जिम्मेदारी प्रदान की है। माननीय कांग्रेस प्रेसिडेंट ने चंद्र प्रकाश को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC डिपार्टमेंट का स्टेट चेयरमैन बनाने के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दे दी है।

आपको बता दें कि चंद्र प्रकाश वही नेता हैं जिन्होंने आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के राजनीतिक प्रभाव को चुनौती देते हुए कांग्रेस की ओर से मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। उनकी सक्रियता और संगठन क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है।
हरियाणा की राजनीति में चंद्र प्रकाश का नाम उस समय अधिक चर्चा में आया जब उन्होंने आदमपुर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में जाने के बाद क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला था और कांग्रेस लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई थी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)