बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा, हाईकमान ने इस नाम पर लगाई मोहर

4/27/2022 2:37:41 PM

दिल्ली (कमल कांसल) : हरियाणा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। हाईकमान ने उदयभान के नाम पर मोहर लगाई है। बताया जा रहा है कि उदयभान चार बार विधायक बन चुके हैं। उदयभान का परिवार वैसे पुराने समय से ही राजनीति में है। उनके दादा चौधरी धर्मसिंह 1928 से 1942 तक होडल नगर पालिका के प्रधान रहे हैं। चौधरी गया लाल भी प्रधान रहे। उदयभान खुद चार बार 1987 में हसनपुर से और 2000, 2005 व 2014 में पलवल जिले की होडल विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उदयभान हरियाणा के नामी नेता रहे गया लाल के बेटे हैं। वहीं रामकिशन गुर्जर, श्रुति चौधरी, सुरेश गुप्ता व जीतेंद्र भारद्वाज को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 



उदयभान का सियासी सफर 
वहीं बात अगर उदयभान के राजनीतिक सफर की करें को हरियाणा में दलित नेता के रूप में उदयभान की छवि बड़ी अहम है। राजनीती में उदय को दलित वोट बैंक का फायद मिलता है। उदयभान देश की ‘आया राम, गया राम’ राजनीति के जनक स्वर्गीय चौधरी गया लाल के पुत्र हैं। उदय भान पलवल जिले के होडल और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक भी रह चुके हैं। जबकि उदयभान के पिता स्वर्गीय चौधरी गया लाल भी दो बार विधायक रह चुके हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana