हरियाणा कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विवेक बंसल बोले- ये लड़ाई एक-दो दिन की नहीं है

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 04:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों का कांग्रेस विरोध कर रही है। आज हरियाणा कांग्रेस ने इसको लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, प्रभारी विवेक बंसल सहित अन्‍य नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PunjabKesari, haryana

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस ने कृषि कानूनों के संसोधन की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अपने पद के चलते संवैधानिक तौर पर बंधे हुए है, हमारी मांग पर राज्यपाल ने मानवीय दृष्टिकोण दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए ये लड़ाई एक-दो दिन की नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता औऱ नेता किसानों के समर्थन में खड़ा रहेगा। किसानों के हित में कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

PunjabKesari, haryana

वहीं हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस 2 अक्टूबर को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने किसानों के कंधे पर बंदूक रखने के सवाल पर कहा कि सरकार ने ये मौका कांग्रेस को आखिरकार क्यों दिया। सरकार ने किसान विरोधी फैसला लिया तब कांग्रेस को किसान के समर्थन में सड़क पर आना पड़ा है।

PunjabKesari, haryana

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार हरियाणा की किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के नेताओं को तय करना है कि उनको कुर्सी प्यारी है या किसान। हुड्डा ने कहा इन कानूनों के बाद किसान को एमएसपी की चिंता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static