हरियाणा में कोरोना के 658 नए मामले मिले, रिकवरी रेट में फिर हुआ इजाफा, मौत का आंकड़ा 300 पार

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 08:47 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आज राज्य में 658 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 21240 पहुंच गई। वहीं आज ठीक होने वालों की संख्या 589 रही। इसके चलते अब रिकवरी 75.25 फीसदी पहुंच गई है। राज्य में अभी तक 15983 लोग कोरोना को हराकर घर जा चुके हैं। इसके साथ आज 4 संक्रमित मरीज कोरोना से जंग हार गए। अब मरने वालों का आंकड़ा 301 पहुंच गया है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों  की संख्या कुल 21240 पहुंच गई है। प्रदेश में 71 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 60 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 11 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.79 फीसद पर पहुंच गया है। प्रदेश में 4956 सक्रिय मामले हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (12 जुलाई, शाम)-
 

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय
गुरुग्राम 112 6860 5729[120] 105[1] 1026
फरीदाबाद 222 5420 4387[142] 101 932
सोनीपत 101 1989 1265[75] 24[2] 700
रोहतक 26 925 583[50] 13 329
भिवानी 12 645 470[12] 4 171
रेवाड़ी 0 599 287[12] 5 307
करनाल 25 519 354[63] 8 157
अंबाला 12 507 398[21] 6 103
झज्जर 22 486 326[2] 4 156
पलवल 35 480 362[31] 4 114
महेंद्रगढ़ 0 423 264 1 158
हिसार 24 451 232[7] 7 212
पानीपत 19 387 186[11] 7 194
नूंह 16 322 235[5] 3[1] 84
कुरुक्षेत्र 8 198 140[8] 1 57
सिरसा 6 197 122[4] 1 74
जींद 0 150 113[17] 4 33
फतेहाबाद 4 147 116[2] 1 30
पंचकूला 3 144 115[3] 0 29
यमुनानगर 3 130 105[4] 1 24
कैथल 8 137 103 0 34
चरखी दादरी 0 89 56 1 32
विदेशी
(इटालियन)
0 21 21 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 14 14 0 0
कुल- 658 21240 15983[589] 301[4] 4956


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static