Haryana : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी...CM सैनी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 03:42 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य विकास और रेल अवसंरचना के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्रालय की ओर से उत्तर रेलवे के जींद-सोनीपत मार्ग पर देश की पहली हाइड्रोजन चालित दस डिब्बों वाली रेलगाड़ी के संचालन को मंजूरी दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

 एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह रेलगाड़ी अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। सैनी ने कहा कि यह परियोजना हरियाणा की रेल अवसंरचना को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस ट्रेन की कुल क्षमता 1,200 किलोवाट होगी और यह 'डिस्ट्रिब्यूटेड पावर रोलिंग स्टॉक' (डीपीआरएस) तकनीक पर आधारित होगी। 

इस तकनीक में पूरी ट्रेन को चलाने के लिये एक ही इंजन पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग डिब्बों में ऊर्जा का वितरण किया जाता है। मंत्रालय की यह मंजूरी अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन की तकनीकी स्वीकृति और रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा सुरक्षा परीक्षण के बाद मिली है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static