डेंगू रोगियों के लिए फ्री सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की शुरूआत करने वाला उत्तरी क्षेत्र का पहला राज्य बना हरियाणा

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 10:38 AM (IST)

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू रोगियों के लिए निःशुल्क सिंगल डोनर प्लेटलैट्स की शुरूआत करने वाला हरियाणा उत्तरी क्षेत्र में पहला राज्य बना है। डेंगू मरीजों को 11 हजार रुपए की प्रतिपूर्ति की जाती है। 

प्रदेश में कुल 154 ब्लड सैंटर कार्यरत हैं। सरकार ने पिछले वर्ष तय लक्ष्य 3 लाख 30 हजार यूनिट्स ब्लड से बढ़कर 4 लाख 50 हजार यूनिट से भी अधिक ब्लड एकत्रित किया। केंद्र सरकार से हरियाणा को वर्ष 2024-25 में सबसे अधिक रक्तदान हेतु रक्तदान में उत्कृष्टता के लिए लगातार दूसरे वर्ष पुरस्कार मिला है।

मुख्यमंत्री सैनी मंगलवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उपरांत मुख्यमंत्री ने रिबन काट कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदाताओं को बैज लगाकर व सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static