हरियाणा में इन्हें बनाया गया राज्य सूचना आयुक्त, हरियाणा लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 12:50 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्य सूचना आयोग में एक आयुक्त की नियुक्ति हुई है। अजय कुमार सुरा को राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया। हरियाणा लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। 

समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने अजय सुरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। शपथ समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायन सिंह सैनी भी मौजूद रहे। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद और सीआईडी चीफ सौरभ सिंह समेत तमाम अधिकारी भी शामिल रहे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static