स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में हरियाणा ने किया कमाल, देश में दूसरा स्थान किया हासिल

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 02:58 PM (IST)

टोहाना/दिल्ली(सुशील): देश को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए गए, स्वच्छ भारत मिशन 2022 के तहत देश को स्वच्छ बनाए जाने के लिए चलाए गए स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में हरियाणा को पूरे देश में दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह,  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जनजातीय मामलों और जल शक्ति राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू भी मौजूद रहे। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static