हरियाणा के फतेहाबाद में नगर पार्षद सस्पेंड, जानें वजह

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 04:44 PM (IST)

रतिया : नगरपालिका रतिया के वार्ड नं. 11 के पार्षद विजय कुमार के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला मुख्यालय के डायरैक्टर द्वारा की गई है।

जानकारी अनुसार डायरैक्टर अर्बन लोकल बॉडीज ने हरियाणा नगरपालिका अधिनियम की धारा 97 (3) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए पार्षद विजय कुमार को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। विभागीय स्तर पर यह कार्रवाई विजीलैंस जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई बताई जा रही है। बताया जाता है कि कुछ समय पूर्व पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामला विजीलैंस में दर्ज हुआ था।

इस मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार रेंज द्वारा की गई थी। जांच पूरी होने के बाद ब्यूरो ने अपनी रिपोर्ट शहरी स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर को भेजी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए निलंबन की कार्रवाई को अमल में लाया। इस संबंध में जब पार्षद विजय कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे अन्य पार्षदों के माध्यम से सूचना मिली है लेकिन उनके पास अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक मेल या पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। नगरपालिका सचिव शुभम बादल ने बताया कि उन्हें डायरैक्टर अर्बन लोकल बॉडीज की ओर से ई-मेल प्राप्त हुई है जिसमें पार्षद विजय कुमार को सस्पेंड किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static