यात्रियों को हरियाणा सरकार की सौगात, गर्मी के दिनों में बसों में मिलेगी खास सुविधा

punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 06:35 PM (IST)

हरियाणा डेस्क:  हरियाणा के लोग इन दिनों तपती गर्मी से परेशान हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। गर्मी के मौसम में खाने से ज्यादा ठंडा पानी या जूस पीने का मन करता है।
 

ऐसे मौसम में लोगों को अक्सर डिहाइड्रेशन या निर्जलीकरण की समस्या का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो लोग बाहर जाते समय जल्दबाजी में पानी ले जाना भूल जाते हैं। खासतौर पर रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्री अक्सर प्यास से परेशान नजर आते हैं। लोगों की हेल्थ और उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब बसों में ठंडे पानी का इंतजाम करने का अहम फैसला लिया है। 

 
हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि  गर्मी के मौसम में राज्यभर की सभी रोडवेज बसों में ठंडे पानी के कैंपर रखे जाएंगे। यात्रियों के लिए यह सेवा निशुल्क होगी। सरकार के इस फैसले से बसों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्री विपिन कुमार ने सरकार के इस फैसले को लेकर बताया कि अब उन्हें सफर के दौरान पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की बसों में ठंडा पानी मिल जाता है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static