इस दिन हरियाणा के सभी स्कूलों में होगी मैगा PTM, सरकार ने दिए ये निर्देश
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 10:22 AM (IST)
चंडीगढ़ : हरियाणा के स्कूलों में 1 अप्रैल को मैगा पी.टी.एम. होगी। सरकार ने इस मैगा पी.टी.एम. को एक तरह के उत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। पहली अप्रैल को आयोजित होने वाली' मैगा पी.टी.एम.' में पहली से 5वीं तक के छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर उनकी पढ़ाई, व्यवहार, समझ और कौशल, हर पहलू पर खुल कर चर्चा की जाएगी।
इस मैगा-पी.टी.एम. में सिर्फ मार्कशीट नहीं दिखाई जाएगी, बल्कि होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एच.पी.सी.) के जरिए बच्चे के समग्र विकास की पूरी तस्वीर अभिभावकों के सामने रखी जाएगी। इसमें बच्चे की सीखने की क्षमता, व्यवहार, भागीदारी और कौशल जैसे पहलुओं को भी शामिल किया गया है, जिससे अभिभावकों को यह समझने में आसानी होगी कि उनका बच्चा वास्तव में किस स्तर पर है। बैठक में अभिभावकों से फीडबैक और सुझाव भी लिए जाएंगे और उन्हें प्रोग्रेस कार्ड में दर्ज किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)