हरियाणा सरकार ने 8 IPS अधिकारियों के किए तबादले, ईस्ट गुरुग्राम के गौरव बने डीसीपी

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2024 - 08:08 PM (IST)

हरियाणा डेस्कः हरियाणा सरकार की एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली। सरकार ने 8 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी लेटर के अनुसार डॉक्टर अर्शदीप सिंह चावला को हरियाणा पुलिस एकेडमी मधुबन, करनाल का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. कृष्ण कुमार को रोहतक एडीजीपी, अमिताभ सिंह ढिल्लों को हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो के डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। सौरभ सिंह को एडीजीपी CPT&R भोंडसी की जिम्मेदारी दी गई है। सिबाश कबिराज को आईजीपी अंबाला रेंज लगाया गया है। सतिंदर कुमार गुप्ता को कमिश्नर फरीदाबाद लगाया गया। गौरव डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम बने हैं तो वहीं, मयंक गुप्ता को एसपी रेवाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।

ट्रांसफर किए अधिकारियों की लिस्ट

PunjabKesari

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग के कुल 82 डीएसपी के तबादले किए गए थे। पहले 47 एचसीएस अफसरों के तबादले किए गए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static