हरियाणा : हिसार में ठंड ने तोड़ा 47 साल का रिकॉर्ड, माइनस 1.2 डिग्री लुढ़का पारा

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 09:25 AM (IST)

हिसार : पहाड़ों पर बर्फबारी और शीत लहरों के कारण हरियाणा में हाड कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। हरियाणा के हिसार में ठंड ने 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां रात्रि पारा जमाव बिन्दू से नीचे माइनस 1.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 1973 में 29 दिसम्बर की रात्रि को माइनस 1.5 डिग्री सैल्सियस तापमान पहुंच गया था। यह पारा इस सर्द मौसम का सबसे कम तापमान है। हिसार में इससे पहले वर्ष 2018 में 26 दिसम्बर को माइनस 1.0, वर्ष 2013 में 29 दिसम्बर को माइनस 0.8 और वर्ष 2011 में 25 दिसम्बर को शून्य तापमान दर्ज किया गया था। वहीं हिसार में सुबह गहरी धुंध छाई रही।

PunjabKesari

हरियाणा के अन्य शहरों की बात करें तो हिसार के बाद नारनौल में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। वहां रात्रि तापमान माइनस 0.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। उसके बाद सिरसा में भी रात्रि पारा जमाव बिन्दू के पास रहा। वहां पर रात्रि पारा 1.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो हिसार, नारनौल और सिरसा में रात्रि तापमान की बात करें इन जगहों पर शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। शिमला में रात्रि पारा 3.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

इन शहरों में यह रहा पारा
शहर         रात्रि पारा
अम्बाला         3.6
भिवानी         4.1
हिसार         माइनस 1.2
करनाल         4.1
कुरुक्षेत्र         4.0
नारनौल         माइनस 0.5
रोहतक         4.2
सिरसा         1.5

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static