चार साल से डिग्री के लिए भटक रहे SIASTE गुरुग्राम के छात्र, जाम लगाया, नारेबाजी की

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 02:43 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन(SIASTE) गुरुग्राम के छात्र आज उस वक्त सड़कों पर उतर आए और जाम लगा दिया जब उनकी डिग्री दिए जाने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्रों का आरोप है कि कोरोना काल में शुरू किए गए SIASTE को आज तक  नेशनल कॉउसिंल ऑफ टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता ही नहीं मिली है। ऐसे में 500 छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। वह अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। चार साल का काेर्स करने के बाद भी उन्हें डिग्री के नाम पर कोरा कागज दिया जा रहा है। ऐसे में आज वह अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए और सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

प्रदर्शन कर जाम लगा रहे छात्रों का कहना है कि सरकार ने सबसे पहले झज्जर में यह सेंटर खोला था जिसको मान्यता मिल गई। इसके बाद गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में यह सेंटर खोले गए जिन्हें आज तक मान्यता नहीं दी गई है। यही कारण है कि उन्हें दी गई डिग्री का कोई औचित्य ही नहीं है। इस डिग्री के आधार पर वह न तो अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा पा रहे हैं और न ही कई नौकरी के लिए आवेदन कर पा रहे हैं। वह अपनी मांग को लेकर जहां भी गए हैं उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। समाधान आज तक किसी ने नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह SIASTE गुरुग्राम के प्रिंसीपल के पास अपनी फरियाद लेकर जाते हैं तो उनसे मिला तक नहीं जाता। आज जब छात्रों ने जाम लगा दिया तो प्रिंसीपल उठकर सड़क पर आ गए और उन्हें जाम खोलने के लिए कहने लगे,लेकिन समाधान आज भी उनके पास नहीं है।

 

PunjabKesari

जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंची तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रों के जाम लगाए जाने के कारण सोहना रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छात्र सड़कों से हटने को तैयार हुए। मौके पर पहुंचे SIASTE गुरुग्राम के प्रिंसीपल ने कहा कि वह लगातार आला अधिकारियों से बात कर रहे हैं और मंत्रालय से भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन समाधान आज तक नहीं हो पाया है। मामला अदालत में विचाराधीन है। 13 अक्टूबर को मामले की सुनवाई होनी है। ऐसे में आशा है कि 13 अक्टूबर को मामले में सुनवाई के बाद छात्रों की समस्या का समाधान हो जाएगा। फिलहाल मौके पर पहुंचे एसीपी अनिल कुमार ने छात्रों को समझाया और वार्ता के लिए डीसी कार्यालय ले गए जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static