हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां जनता की सेवा के लिए सरकार लड़ेगी लड़ाई: टीसी गुप्ता

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 05:23 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चेयरमैन टीसी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में 546 ऐसी सेवाएं हैं जो सेवा अधिकार के तहत आती हैं। समय बद्ध तरीके से उन्हें अधिकारियों द्वारा जनता तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर चाहते हैं कि अंतिम छोर पर रह रहे व्यक्ति तक तमाम सुविधाएं पहुंचे, इसीलिए उन्होंने सरल पोर्टल का नाम भी अंत्योदय पोर्टल रखा है। 

चेयरमैन टीसी गुप्ता ने दावा किया कि पूरे देश में हरियाणा पहला ऐसा राज्य है, जहां जनता की सेवा के लिए सरकार लड़ाई लड़ेगी। इसका मकसद उन लोगों को राहत देना है जिनका अधिकारी, कर्मचारी समय पर काम नहीं करते। अब जैसे ही शिकायत पोर्टल पर आएगी और यदि उस पर काम नहीं हुआ तो वह शिकायतें अपने आप अपील में चली जाएंगी, जिनसे नीचे वाले अधिकारियों पर भी दबाव बनेगा।

वहीं फरीदाबाद की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि स्थिति संतोषजनक है लेकिन बहुत अच्छी नहीं है, इसलिए सुधार की गुंजाइश अभी भी है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि 10 में से 9.9 की रेटिंग फरीदाबाद की हो। अभी केवल 9.5 है, उन्हें उम्मीद है कि अगले 3 महीने में स्थिति सुधरेगी।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static