हरियाणा में लग सकता है दो दिन का लॉकडाउन, गृह मंत्री ने दिए संकेत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2020 - 12:43 PM (IST)

डेस्क: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरह हरियाणा सरकार भी प्रदेश में दो दिन का लॉकडाउन करने पर विचार कर रही है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने इसके संकेत दिए हैं। 

अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर सरकार गंभीर है। हालांकि रिकवरी रेट बढ़िया है। रोजाना बढ़ रहे आंकड़ों को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। ऐसे में प्रदेश सरकार किसी भी समय कोई बड़ा फैसला ले सकती है। प्रदेश में अभी रोजाना कोरोना के करीब 600 मामले सामने आ रहे हैं। इसमें अधिकतर मामले दिल्ली के साथ लगते जिलों गुड़गांव, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में ही आ रहे हैं। 

अनलॉक के बाद ही प्रदेश में कोराना का ग्राफ बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर एनसीआर क्षेत्र में लगातार अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखे हैं लेकिन कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पहले भी दिल्ली बाॅर्डर दो बार सील हो चुका है। बाॅर्डर सील होने पर सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली के लोगों को होती है। रोजमर्रा की सप्लाई के अलावा दिल्ली में नौकरी पेशा लोग परेशान होते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static