Haryana: मौसम विभाग ने दी भारी बारिश चेतावनी, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 05:44 PM (IST)

चंडीगढ़ : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में आगामी दिनों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ की आशंका जताई है। इसके मद्देनज़र हरियाणा सरकार ने सभी फील्ड अधिकारियों को 5 सितंबर 2025 तक अपने मुख्यालय पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। अपवाद स्वरूप केवल उन्हीं मामलों में अवकाश स्वीकृत होगा, जिन्हें राज्य सरकार के मुख्य सचिव या अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) की मंजूरी प्राप्त होगी।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने अगले 36 से 48 घंटों के लिए राज्य में भारी वर्षा का हाई अलर्ट जारी किया है। सिरसा में घग्गर नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है, जबकि फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी शनिवार से ओवरफ्लो हो रही हैं।

IMD के अनुसार, अगले 3 से 4 दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 1 सितंबर को अच्छी बारिश की संभावना है। 2 और 3 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत समेत कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static