गरीब के उत्थान से ही होगा राष्ट्र सुदृढ़:अभिमन्यु

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 04:55 PM (IST)

नारनौंद(श्यामसुंदर):उपमंडल के गांव धर्म खेड़ी में विमुक्त घुमन्तू जनजाति कल्याण एवं ग्राम पंचायत धर्मखेड़ी द्वारा सम्मान समारोह एवं हरियाणा सांसी समाज सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि देश के महान दार्शनिक और विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संकल्प था कि लोकतंत्र में गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान हो तभी राष्ट्र सुदृढ़ होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने की जबकि विशिष्ट अतिथि विमुक्त घुमन्तू जनजाति कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार थे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर समारोह में विमुक्त घुमन्तू जनजाति बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन श्री जगमाल सिंह ने शिरकत की। वित्त मंत्री ने कहा कि उगालन में पेयजल व्यवस्था पर एक करोड़ 62 लाख रूपए मंजूर कर दिए है जिस योजना पर शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static