Haryana News: कृष्ण बेदी का राहुल गांधी पर कटाक्ष, बोले- नेता प्रतिपक्ष की निभा रहे हैं गैर जिम्मेदार की भूमिका

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 06:08 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने राहुल गांधी और हरियाणा कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले राहुल गांधी की खुद की ही दिनभर होती रहती हैं टिप्पणियां। राहुल गांधी की कांग्रेसी ही नहीं सुन रहे तो वे कैसे नेता हैं। वे कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष की गैर जिम्मेदार की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कारगुजारियां ने ही कांग्रेस को आसमां से धरातल तक पहुंचाया है।

दरअसल मंत्री कृष्ण बेदी चरखी दादरी में भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की वहीं संगठन को लेकर मंथन भी किया। मंत्री कृष्ण बेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष को नहीं पता उनकी क्या जिम्मेदारियां हैं। बिना संगठन के हरियाणा में कांग्रेस के दिन लद चुके हैं। राहुल गांधी को कांग्रेस के नेता ही सीरियस नहीं लेते तो कार्यकर्ता कैसे जुड़ेंगे। 

मंत्री ने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी के नेताओं से लेकर पदाधिकारी तक स्पेशल ट्रेनिंग देते हुए विशेष गुर सिखा रही है। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के नेता व पदाधिकारी ट्रेनिंग दे रहे हैं। लोकसभा स्तर से शुरूआत हुई है और बूथ स्तर पर पदाधिकारियों को सशक्त बनाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static