करनाल में आप नेताओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, अनुराग ढांडा व सुशील गुप्ता को लगी चोट

2/7/2024 5:23:17 PM

करनालः मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का बेरोजगारी के मुद्दे पर घेराव करने जा रहे आप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक घेराव करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं एवं पुलिस में झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस लाठी चार्ज में आम आदमी पार्टी के कई नेता घायल हो गए हैं। कुछ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इस घेराव में शामिल आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा सहित पार्टी के अन्य नेताओं को भी चोटें आईं हैं। पार्टी बेरोजगारी के मुद्दे पर यह घेराव कार्यक्रम आयोजित कर रही थी।

गौरतलब  है कि इस प्रदर्शन में आप नेताओं ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं से शामिल होने की अपील की थी।  इससे पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने करनाल में मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले पार्टी के प्रदर्शन को रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा था कि आप के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को पुलिस धमकियां मिल रहीं हैं। 

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने वायदा किया था कि 2023 में सरकार 50 हजार युवाओं को नौकरी देगी, लेकिन 1 हजार युवाओं को भी नौकरी नहीं दी गई। आप नेताओं का कहना है कि यदि सरकार ने नौकरियां दी है तो उसकी लिस्ट जारी करे। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं का ये भी आरोप है कि हरियाणा में सरकार नौकरी दे नहीं पा रही है। इसलिए  हरियाणा कौशल रोजगार के तहत युवाओं को विदेश में नौकरी के लिए भेज रही है।

इसी को लेकर आज अनुराग ढांडा और सुशील गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सीएम आवास तक पहुंचे और वहां पर पहले से ही भारी पुलिस बल भी मौजूद था। इस दौरान पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक तो धक्का मुक्की हो गई। मामला हाथ निकलता देख पुलिस ने कानून व्यवस्था भंग ना हो, इसको लेकर पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। इसके अनुराग ढांडा सहित कई आप नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कई आप कार्यकर्तओं एवं नेताओं को चोटें भी आईं हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal