Haryana News : कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र की तारीख पर लगी मुहर, 20 फरवरी को सुबह 11 शुरू होगा सत्र
punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 09:02 PM (IST)
चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तारीखों पर आधिकारिक मुहर लग गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम तक चली हरियाणा कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई। कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा।
विधानसभा सचिवालय के अनुसार, बजट सत्र की शुरुआत 20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी। सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी, साथ ही कई अहम विधेयक और नीतिगत प्रस्ताव भी सदन में लाए जाएंगे।
सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट सत्र की तारीखों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के बाद अधिकारियों ने सत्र की रूपरेखा की जानकारी दी। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस सत्र का समापन 18 मार्च को किया जाएगा। सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और बजट पर चर्चा के साथ-साथ विधायी कार्य भी संपन्न होंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)