हरियाणा में अब पेंशन और सब्सिडी के लिए नहीं करना होगा इंतजार, हर महीने इस तारीख को बैंक खातों में आएगा पैसा

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 04:49 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत दी जाने वाली सबसिडी, पैंशन तथा अन्य वित्तीय सहायता के वितरण को सुचारु बनाने के मकसद से बड़ा निर्णय लिया है। 

अब ये सभी लाभ हर महीने की 10 तारीख को डायरैक्ट बैंक ट्रांसफर (डी.बी.टी.) प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी किए जाएंगे। इसके लिए हर महीने हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान सक्षम प्राधिकारी द्वारा एक ही कमांड या बटन दबाकर लाभार्थियों के खातों में राशि जारी की जाएगी।

वहीं इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों, मंडलायुक्तों तथा उपायुक्तों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static