चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें! पुलिस ने जारी की Advisory...इन रास्तों पर सफर करना होगा आसान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 03:48 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते  यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमा गई है। इसे लेकर हरियाणा पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा ,बबैन, लाडवा, पिपली, कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) , लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुँचे। 

हिसार व सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन,बराड़ा, दो सदका, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सडका से पंचकूला पहुंच सकते हैं। 

 किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112  पर संपर्क करें। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static