हरियाणा के पेंशनर्स को सरकार का बड़ा तोहफा, DA 17% बढ़ा; मिलेगा 11 महीने का एरियर

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 12:18 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के हजारों पेंशनभोगियों लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इस फैसले से पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन भी बढ़ेगी, साथ ही उन्हें पिछले 11 महीनों का एरियर भी मिलेगा। सरकार द्वारा इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है।

इस संबंध में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, एक जुलाई 2025 से पहले पेंशनर्स को 466 प्रतिशत महंगाई राहत मिल रही थी। अब सरकार ने एक जुलाई 2025 से इसमें 8 प्रतिशत  की अतिरिक्त वृद्धि करते हुए कुल डीए 474 प्रतिशत और एक जनवरी 2026 से अतिरिक्त 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी देते हुए कुल डीए 483 प्रतिशत कर दिया गया है। इस तरह कुल 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ पेंशनभोगियों को जून माह की पेंशन के साथ जुलाई में मिलेगा। इसके अलावा 1 जुलाई 2025 से मई 2026 तक के 11 महीनों का एरियर भी एकमुश्त उनके बैंक खातों में जमा किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static