हरियाणा PWD ठेकेदारों की आज पंचकुला में महाबैठक, लंबित मांगों और समस्याओं पर होगी चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 10:21 AM (IST)

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी):   ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की ओर से 18 जून को सुबह 11:30 बजे सेक्टर-33ए स्थित निर्माण सदन (निर्माण सदन के कन्वेंशन हॉल) में जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात 1 बजे वहीं पर पदाधिकारी अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेंगे।

बैठक में प्रदेश भर के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार भाग लेकर विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों, लंबित मांगों तथा ठेकेदारों के सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा करेंगे।


एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जैन ने बताया कि पिछले कुछ समय से निर्माण सामग्री, विशेषकर पेट्रोलियम उत्पादों और बिटुमेन की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण ठेकेदारों को गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित दरों पर पूरा करना बेहद कठिन हो गया है। हाल ही में एसोसिएशन ने सरकार से राहत पैकेज, अनुबंध दरों की समीक्षा तथा चल रहे कार्यों के लिए समय विस्तार की मांग भी उठाई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static