हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित : कांग्रेस-बीजेपी के प्रत्याशी जीते, निर्दलीय का हुआ यह हाल...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 01:57 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध विजयी रहे हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा।

राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा परिसर में मतदान कराया गया था। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन वोट की सीक्रेसी को लेकर उठे विवाद के कारण काउंटिंग में करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी हुई।

दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की थी। वहीं कांग्रेस ने भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के वोट की सीक्रेसी लीक होने का आरोप लगाते हुए चुनाव अधिकारी से शिकायत की थी। इस विवाद के चलते चुनाव अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की, जिसके कारण मतगणना देर से शुरू हो सकी।

बाद में स्थिति स्पष्ट होने के बाद काउंटिंग शुरू हुई और देर रात परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणामों के अनुसार बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत हासिल कर राज्यसभा के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static