हरियाणा राज्यसभा चुनाव में नया विवाद : वोट सीक्रेसी लीक के आरोप, चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 08:49 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को चंडीगढ़ स्थित राज्य विधानसभा के कमेटी रूम में वोटिंग हुई। पूर्व घोषित शेड्यूल के हिसाब से शाम 5 बजे काउंटिंग शुरू होनी थी मगर तीन घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वोटों की गिनती शुरू नहीं हो पाई।

भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने कैबिनेट मिनिस्टर अनिल विज के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत चुनाव अधिकारी से की है।

काउंटिंग में देरी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश की जा रही है। हमारे वैध वोटों को अमान्य घोषित नहीं किया जा सकता।

PunjabKesari

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज रात करीब 8:40 बजे चुनाव आयोग पहुंचने वाला है। बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी शिकायत और मांगें रखेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static