पुलिया से गिरी हरियाणा रोडवेज की बस, 2 की मौत, 38 घायल, CM मनोहर लाल ने जताया दुख

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2022 - 08:13 PM (IST)

डेस्क: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरियाणा के रेवाड़ी डिपो की रोडवेज बस पुलिया नीचे गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुल 38 यात्री भी हादसे में घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 14 यात्री फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं। राहत की बात है कि बाकी यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। वहीं अब इस हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर कई राजनीतिक हस्तियों की ओर से दुख जाहिर किया गया है।

 

PunjabKesari

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर जताया दुख

 

घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस के पुल से नीचे गिरने का अत्यंत हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। मैं इस दुर्घटना में असमय जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूँ।‘

 

PunjabKesari

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी घायलों के लिए की प्रार्थना

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस के साथ हुए हादसे में घायल हुए लोगों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static