फिर से आंदोलन की राह पर होंगे हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी, मांगे न मानी तो बसों का करेंगे चक्का जाम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 09, 2025 - 12:42 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी इलैक्ट्रिक बसों को रोकने, रोडवेज बेड़े में 10 हजार साधारण बसें शामिल करने, निजी बसों को परमिट देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का सहित 32 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। कर्मचारियों ने दादरी बस स्टैंड पर सांकेतिक भूख हड़ताल के दौरान रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार को सीधे रूप से अल्टीमेटम दिया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस बार उनका आंदोलन आर-पार का होगा और जरूरत पड़ने पर फिर से रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी दादरी बस स्टैंड परिसर में एसकेएस प्रधान कृष्ण ऊण की अगुवाई में दो दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य व महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र दिनोद व रणबीर गहलौत की अगुवाई में दो दिवसीय हड़ताल का समापन करवाया और आंदोलन को लेकर मंथन करते हुए आगामी रणनीति बनाई। 

कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार आला अधिकारियों के साथ सरकार को मांग पूरी करने बारे बात की। मांगे पूरी नहीं होने से कर्मचारियों में काफी गुस्सा है। इस बार वे आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। कर्मचारी नेता नरेंद्र दिनोद ने कहा कि किसी भी सूरत में कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और अपनी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज के कर्मचारी एकजुट हैं। निर्णय लिया है कि 8 जून को परिवहन मंत्री के निवास का घेराव करेंगे और उसी दिन रोडवेज साझा मोर्चा की कार्यकारिणी मीटिंग बुलाकर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो कर्मचारी फिर से रोडवेज बसों का चक्का जाम करते हुए हड़ताल पर जा सकते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static