हरियाणा CNG चलाए, दिल्ली नहीं रोकेगी, एन.जी.टी. डायरेक्शन की पालना अनिवार्य: सुशील गुप्ता

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 03:58 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता का कहना है कि  हरियाणा  सी.एन.जी चलाये दिल्ली नही रोकेगी।हम देश के हर व्हीकल का स्वागत करते हैं।एन.जी.टी. डायरेक्शन की पालना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने के लिए चुनाव लडती है। अगर इमानदार सरकार हो तो सरकारी अस्पतालों में सुधार होता है, अगर ईमानदार सरकार हो तो सरकारी स्कूलों में प्राईवेट की तर्ज पर सुधार होता है, 24 घंटे सबसे सस्ती बिजली दी जा सकती है, 24 घंटे फ्री पानी दिया जा सकता है। हमने दिल्ली में पिछले 73 सालों से बिगडी व्यवस्था को ठीक किया है। प्रस्तुुत है एक्सक्लुसिव बातचीत के प्रमुख अंश-

प्रशनः- चण्डीगढ आने का मुख्य मकसद क्या है?
उतरः-
हाल ही में केन्द्र सरकार के 3 काले कानूनों से पूरा देश का किसान परेशान है। उन्हे अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। पिछले 6 साल से फसल खरीद के समय मण्डियों में किसान को कोई न कोई परेशानी का सामना करना पड रहा है। पहले 2 हफते में तो जीरी का एक दाना तक नही खरीदा गया। एम.एस.पी. रेट किसानों को नही दिया जा रहा। गेहूं, बाजरा या कोई भी खरीद एम.एस.पी. पर नही खरीदा गया। संसद में भी इन काले कानूनों का खूब विरोध हुआ लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। हरियाणा के मुख्यमन्त्री जी कहते हैं कि एम.एस.पी. देगें, मोदी जी कहते हैं एम.एस.पी. देगें, देश के कृषि मन्त्री कहते हैं एम.एस.पी. देगें। हम कहते हैं कि कानून की किताब में लिख दो एम.एस.पी. से कम कीमत पर खरीदना कानूनी अपराध्ध होगा। ।

प्रशनः- हरियाणा में 1 साल पहले विधानसभा चुनावों के समय आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय थी। लेकिन आज नही। ऐसा क्यों?
उतरः-
आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के बीच में रही है। किसानों के मुद्दे पर हम प्रधानमन्त्री, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप चुके हैं। पिपली, सिरसा में हमारे सभी लोग पहुंचे थे। हमने कोरोना काल में हरियाणा में दुनिया की सबसे आक्सीजन जांच केन्द्र खोलने की योजना चला रखी है। जिसमें 4000 आक्सीजन सेंटर खोल चुके हैं जोकि 14 हजार खोले जाने हैं। हमने आम आदमी पार्टी के संगठन का निर्माण हरियाणा में 4 जोन बनाकर कर दिया है।

प्रशनः- बरौदा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपना केन्डिडेट उतारेगी?
उतरः-
आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने के लिए चुनाव लडती है। अगर इमानदार सरकार हो तो सरकारी अस्पतालों में सुधार होता है, अगर ईमानदार सरकार हो तो सरकारी स्कूलों में प्राईवेट की तर्ज पर सुधार होता है, 24 घंटे सबसे सस्ती बिजली दी जा सकती है, 24 घंटे फ्री पानी दिया जा सकता है। हमने दिल्ली में पिछले 73 सालों से बिगडी व्यवस्था को ठीक किया है। 1 विधायक से व्यवस्था नही बदली जा सकती। हम पूरी व्यवस्था बदलने में विश्वास रखने वाले लोग हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि हम कोई भी उपचुनाव नही लडेगें। हां, हम चाहे पंचायत चुनाव हो या विधानसभा या लोकसभा हर मेन चुनाव लडेगें।

प्रशनः- पंचायती चुनाव या मुनसिपिलिटी चुनाव अपने सिंबल पर ही लडेगें?
उतरः-
पंचायती चुनाव तो खैर सिंबल पर नही लडा जाता लेकिन मुनसिपिलिटी का चुनाव सिंबल पर लडेगें।

प्रशनः- हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का आरोप है हरियाणा की बसों को दिल्ली केंद्र से ना मिलने के कारण बॉर्डर से ही बसें वापिस लानी पड़ती हैं। आम आदमी पार्टी का यह सौतेला व्यवहार है?
उतरः-
दिल्ली में सी.एन.जी व्हीकल चलते हैं। हम देश के हर व्हीकल का स्वागत करते हैं। लेकिन हम दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए काम कर रहे हैं। हमने दिल्ली की सभी बसों को सी.एन.जी. में बदल दिया है। हरियाणा में भी सी.एन.जी. की कमी नहीं है।हरियाणा  सी.एन.जी चलाये दिल्ली नही रोकेगी।

प्रशनः- लॉकडाउन में रोकी गई बसों को अनलॉक में आखिर क्यों एन्ट्री की परमिशन नही। ऐसा व्यवहार क्यों?
उत्तरः-
दिल्ली सरकार कोरोना के मामले पूरी तरह से केंद्र सरकार की गाइड लाइन पर चल रही है। केंद्र के अनुसार बस में 50 प्रतिशत ही होनी चाहिए। बसों को सेनेटाईज जरूरी है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने सबसे पहले कहा था कि दिल्ली की सीमा बंद कर दो। लेकिन हमारी नीति अलग है।।लेकिन दिल्ली फिर भी सबका वेलकम करती है। लेकिन दिल्ली के नियमों का पालन करना जरूरी है।

प्रशनः- ऐसा लगता है अनिल विज के साथ हुए वाद विवाद के चलते दिल्ली सरकार ने ऐसा कदम उठाया है?
उत्तरः-
एन.जी.टी. डायरेक्शन की पालना सबसे पहले हैं और हर बस और ट्रेन को इसे पूरा करना ही पडेगा। क्योंकि हमें दिल्ली के प्रदूषण को भी कंट्रोल करना है।

प्रशनः- हरियाणा में आम आदमी पार्टी के आने वाले दिनों में क्या बड़ी रणनीतियां होंगी?
उत्तरः-
आज आम आदमी पार्टी हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल का रोल निभा रही है। क्योंकि कांग्रेस को खुद कांग्रेस वाले ही नकार चुके हैं। कांग्रेस के सबसे बड़े लीडर राहुल गांधी को खुद कांग्रेसी ही नेता नहीं मानते और राहुल अपने नेताओं को भाजपा का एजेंट मानते हैं और रही हरियाणा की बात कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई जाए तो अपराधी बेधड़क वारदातें कर रही हैं। खट्टर साहब 6 साल में कोई एक भी नहीं इंडस्ट्री नहीं ला पाए। बल्कि मारुति जैसी इंडस्ट्री का कुछ भाग गुजरात में शिफ्ट हो गया। बेरोजगारी चरम पर है, हाहाकार मचा हुआ है, चाहे मजदूर हो, दुकानदार हो, फैक्टरी मालिक हो, किसान हो, कर्मचारी हो, हर वर्ग परेशान है, इसलिए आने वाले समय में आम आदमी पार्टी यहां पर बहुत मजबूती से अपने संगठन को आगे ले जाने का काम करेगी।

प्रश्न--नवीन जयहिंद कहाँ गायब हैं?
उत्तर-
वह आजकल छुट्टी पर हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static