लुटेरों की पार्टी है, हरियाणा की बीजेपी सरकार- सांसद सुशील गुप्ता

punjabkesari.in Tuesday, May 10, 2022 - 10:37 AM (IST)

घरौंडा(विवेक): करनाल जिले के उपमंडल घरौंडा के गांव स्टौंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य, सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्हें लुटेरों की सरकार बताया। गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगार लगातार बढ़ी है। आज के हालात में प्रदेश का हर तीसरा व्यक्ति बेरोजगारी की मार झेल रहा है।

दरअसल सांसद, कुरुक्षेत्र में 29 मई को होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली के लिए न्योता देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 29 मई को अरविंद केजरीवाल धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से, ‘अब बदलेगा हरियाणा रैली’ को संबोधित करेंगे। हरियाणा में बदलाव की शुरुआत कुरुक्षेत्र से होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल आपस में लड़ाने का काम करती है जबकि आम आदमी पार्टी शिक्षा,चिकित्सा और रोजगार पर कार्य कर रही है। यही कारण है कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी आप की सरकार बनी है और हरियाणा में भी आगे आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है।

हरियाणा में सरकार बनाकर किसानों का विशेष ध्यान रखेगी आप- गुप्ता

मंच से जनता को संबोधित करते हुए, सुशील गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के राज में हरियाणा में बेरोजगारी चरम सीमा पर है और हर तीसरा व्यक्ति बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना पर्ची व खर्ची के भर्ती होने को लेकर केवल भ्रम फैलाती है। इसी कारण प्रदेश में 25 बार भर्ती परीक्षा लीक होने के बाद कैंसिल हुई है। हरियाणा में सरकार बनने के बाद किसानों के सम्मान के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में किसान हेलीकॉप्टर में जाते हैं जबकि यूरोप में मर्सिडीज कार से किसान खेतों में जाते हैं, जबकि हमारे यहां दिनभर पूरे परिवार द्वारा मेहनत करने के बाद भी किसानों को साईकिल तक उपलब्ध नहीं होती। किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static