हरियाणा की बेटी मिक्कू सिंहरोहा बनी लेफ्टिनेंट, मामा के घर हुआ जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 05:50 PM (IST)

जुलाना (विजेंद्र सिह) : जींद जिले के मालवी गांव की भांजी मिक्कु सिंहरोहा का बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मिक्कु सिंहरोहा का भारतीय वायु सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। मिक्कू का मालवी गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सरपंच राजेंद्र जांगड़ा की देखरेख में एक कार्यक्रम किया गया।

इस मौके पर मिक्कू सिंहरोहा ने बताया कि उनके पिता की 10 साल पहले मृत्यु हो हुई थी। उनकी माता भतेरी ने कड़ी मेहनत कर इस मुकाम पर पहुंचाया है। मिक्कू ने बताया कि मां के इस उनके पूरे परिवार ने उनके के सपने को हकीकत में बदलने के लिए पूरा साथ दिया।

PunjabKesari

सपने सच होते हैं

मिक्कू ने बताया कि मेरा और परिवार को सपना था कि एक इस मुकाम को हासिल करूं। अब कड़ी मेहनत के साथ यह उपलब्धि हासिल हुई है तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। आज मामा के घर के पहुंचने पर गांवों वालों ने जोरदार स्वागत कर उम्मीद से ज्यादा खुशी दी है। मिक्कू ने कहा कि लड़कियों को बड़े सपने देखने चाहिए। सपने हकीकत में बदलते हैं, बस मेहनत जबरदस्त होनी चाहिए। 

PunjabKesari

अन्य लड़कियों के लिए बनेगी प्रेरणा

सरपंच राजेंद्र जांगड़ा ने कहा कि मिक्कु सिंहरोहा मालवी गांव की भांजी है। मिक्कु का लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन होने से गांव में खुशी का माहौल है। उसकी यह उपलब्धि मालवी गांव की अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static