Haryana School Holiday: हरियाणा शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी, देखें लिस्ट
punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2024 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में लोकल हॉलिडे का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार स्कूलों में 4 छुट्टियां होगी। इनमें हरियाली तीज, छोटी दीपावली, बुद्ध पूर्णिमा व शहीद उधम सिंह जयंती पर छुट्टी रहेगी।
बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। इनमें से 3 पर्व गुरुवार के दिन हैं। 2024 में 23 मई के दिन गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा पर लोकल हॉलिडे रहेगा। वहीं 6 सितंबर शुक्रवार को हरियाली तीज, 31 अक्टूबर गुरुवार को छोटी दीपावली और 26 दिसंबर गुरुवार को शहीद उधम सिंह जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)