दिनदहाड़े मर्डर से दहला Haryana ; बाइक सवार हमलावर ने प्रॉपर्टी डीलर को उतारा मौत के घाट...इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 07:08 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के संतपुरा गुरुद्वारा के पास उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक पर आए एक हमलावर ने प्रॉपर्टी डीलर शिव कुमार पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हमलावर ने शिव कुमार के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गांव भगवानगढ़ निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी, डीएसपी और अपराध शाखा की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

PunjabKesari

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावर की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यमुनानगर के संतपुरा गुरुद्वारा के पास हुई इस सनसनीखेज हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस कत्ल की गुत्थी को कब तक सुलझा पाती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static