Haryana Weather Update: इन 6 जिलों में आज बारिश का ''यलो अलर्ट'', घर से संभलकर निकले बाहर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 08:30 AM (IST)

डेस्क:  हरियाणा में आज से कुछ जगह मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी आएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में झमाझम बारिश होगी।   भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मानसूनी हवाओं की सक्रियता से तेज बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों- पंचकूला, जींद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।   बीते 24 घंटों के दौरान सोनीपत और यमुनानगर में 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई प्रमुख इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

तापमान में आई गिरावट, फरीदाबाद रहा सबसे गर्म
बारिश की वजह से राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में लगभग 1.9°C की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।  फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 36.6°C दर्ज हुआ।  बारिश से प्रभावित यमुनानगर में दिन का तापमान गिरकर 28.2°C और करनाल में 28.4°C तक आ गया।  

पश्चिमी जिलों में मौसम रहेगा शुष्क
हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी। इन क्षेत्रों में मुख्य रूप से धूप और आंशिक बादल छाए रहने के साथ सिर्फ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static