हरियाणा का जवान बेंगलुरु में शहीद,  ट्रेनिंग के आखिरी दिन बिगड़ी तबीयत; राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 11:48 AM (IST)

चरखी दादरी : जिले के कसानी गांव के रहने वाले आर्मी जवान रवि प्रकाश मंगलवार को बेंगलुरु में शहीद हो गए। मंगलवार सुबह रवि ग्राउंड पर फिजिकल एक्टिविटी कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शहीद जवान रवि प्रकाश ने वर्ष 2015 में मद्रास-16 इंजीनियरिंग रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उनकी डयूटी कश्मीर में चल रही थी। हालांकि, वे कुछ समय से हवलदार की ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु में थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 8 साल का बेटा है। बुधवार पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पिता श्रीकृष्ण सांगवान का कहना है कि रवि की ट्रेनिंग का मंगलवार को आखिरी दिन था। सोमवार रात उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे से वीडियो कॉल पर बात की थी। रवि ने कहा था कि अब वे कॉन्स्टेबल बन जाएंगे और उसके बाद घर लौटेंगे। सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "कॉन्स्टेबल रवि प्रकाश के शहीद होने की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static