Haryana TOP 10: आज फतेहाबाद में जुटेंगे देशभर के कई बड़े नेता, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 10:22 PM (IST)

डेस्क: जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर आज फतेहाबाद में इनेलो द्वारा सम्मान दिवस रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दिन तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान भी किया जा सकता है। सम्मान दिवस रैली में शामिल होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित अनेक राष्ट्रीय पार्टियों के नेता शिरकत करेंगे।
जलभराव से आमजन व किसानों को नहीं होनी चाहिए किसी तरह की परेशानी : मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला उपायुक्तों को जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द से जल्द पानी की निकासी करने के निर्देश दिए हैं।
बेमौसम बरसात से खराब हुई फसलों की गिरदावरी कराकर मुआवजा दे सरकार: बलराज कुंडू
महम विधायक बलराज कुंडू ने बेमौसम बरसात से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग करते हुए कहा है कि सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देना चाहिए।
सोनाली हत्या मामले में कुलदीप बिश्नोई की बढ़ सकती है मुश्किलें, खाप पंचायत ने दिया ये बड़ा बयान
महापंचायत में सोनाली के परिजनों ने एक बार फिर से भाजपा नेत्री की हत्या मामले में कुलदीप बिश्नोई पर शक जाहिर किया है। सोनाली के परिवार द्वारा यह बात सामने रखने पर खाप प्रतिनिधियों ने बिश्नोई पर शिकंजा कस दिया है।
हुड्डा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को लेकर विधायक बतरा ने दिया बड़ा बयान
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस विधायक भारत भूषण ने बड़ा बयान दिया है।
बेनतीजा रही कृषि मंत्री संग आढ़ती एसोसिएशन की बैठक, मांगो को लेकर नहीं बनी सहमति
दिल्ली में कई घंटे चली इस बैठक में आढ़ती एसोसिएशन की मांगो के लेकर सहमति नहीं बन पाई।
सोनाली फोगाट की राजनीतिक विरासत संभालेगी बहन रुकेश ढाका, महापंचायत में हुए 3 बड़े फैसले
सोनाली की बहन रुकेश ढाका अब बीजेपी नेत्री की राजनीतिक विरासत संभालेगी। इसी के साथ आदमपुर में 23 अक्टूबर को एक बड़ी महापंचायत करने का निर्णय भी लिया गया है।
HSGPS के अध्यक्ष पद से हटाए गए बलजीत सिंह दादूवाल, जगदीश झींडा होंगे नए प्रधान
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 33 सदस्यों ने बलजीत सिंह दादूवाल को प्रधान पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब जगदीश सिंह झिंडा को कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे।
खेल मंत्री संदीप सिंह की बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह का स्वास्थ्य खराब हो गया है, जिसके चलते उन्हें गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा के इस जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, मिले 2 केस, दोनों अस्पताल में भर्ती
डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। जिले में अलग-अलग जगह से 2 मरीजों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है, जिन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
यमुनानगर में बेखौफ हुए बदमाश, पुलिस के साथ लूटपाट की कोशिश, अवैध हथियार सहित 2 काबू
महज दस दिन में बदमाशों ने यमुनानगर में दूसरी बार सीआईए स्टाफ की गाडी को लूटने का प्रयास किया है। हालांकि दोनों ही बार पुलिस ने बदमाशों को लिया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)